Anjana mali 18 Apr 2025 कविताएँ समाजिक #Anjana 27143 0 Hindi :: हिंदी
कहते हैं दुनिया के लोग अब, कि दुनिया बदल गई है। पर वो खुदगर्ज क्या जाने दुनिया के लोग बदल गए हैं। लोगों की सोच बदल गई है, रिश्ते - नाते बदल गए हैं , प्रेम के भाव बदल गए हैं, आदर और सत्कार बदल गए हैं। इतना कुछ बदला की, अब तो लोगों के दिल और दिमाग भी बदल गए हैं। अफसोस बस इतना है कि ऊपर बैठा वह मालिक सब कुछ देख रहा है। वह राम कहां है ? हर गली में वह रावण बैठा आज, जो रोज दुष्कर्म कर रहा है । पर वह मंदिर में बैठा बैठा कुछ नहीं कर पा रहा है।।