Tulasi Seth 28 Oct 2024 आलेख समाजिक सोच हमारी 56340 0 Hindi :: हिंदी
आज देश में दुर्निति निवारण शपथ पाठ हर सरकारी और प्राइवेट कार्यालय में लिए जा रहें हैं। मात्र केवल और केवल दिखाबे के लिए। आज भी हर जगह दुर्नीति हो रही है। कुछ सरकारी सेवक अपनी जेब भरने के लिए गरीब की मेहनत की कमाई छिन रहे हैं डिजिटल तरीके से। मानविकता कहीं खो सी गई है। कुछ भी काम करना हो तो पहले हाथ गरम करने पड़ते हैं।एक पल की काम के लिए साल भर दफ्तरों की चक्कर लगाने पड़ते हैं। क्या इसि स्थिति में इए जो शपथ पाठ करके अखबारों में सुर्खियां बटोरना शोभा देता है? मुझे तो नहीं लगता।