Disha Shah 21 May 2023 आलेख दुःखद 29361 0 Hindi :: हिंदी
सूत्रों की माने तो २०२२ तक जितने भी लोगो की, हार्ट अटैक से मौत हुई है , उनकी उम्र ५० साल से कम उम्र होती है । कम उम्र के लोग हार्ट अटैक का शिकार अत्यंत हो रहे है। परंतु कई बार लोग अंदर से पूरी तरह से स्वस्थ नजर आते है । ऐसे में कही नामी हस्ती की जान हार्ट अटैक से हुई है । कोरोना के बाद हार्ट अटैक की बढ़ोतरी हो रही है । डॉक्टर उस शक्श को जागरूक करते है । हार्ट अटैक क्या है ? हमारा हृदय यानी की दिल एक मस्कुलर अंग है, जो दिन में 1 लाख बार धड़कता है। हमारा दिल छाती के बाईं ओर होता है, जब की २४ घंटो में पुरे शरीर में ५००० गैलन रक्त पंप करता है . कोरोनरी धमनी रोग में, एक या अधिक हृदय (कोरोनरी) धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं। कोलोस्ट्रॉल के बढ़ने से ऐसा होता है । घमनिओ को संकुचित कर देता है ,जिससे ह्रदय में खून पास होना बंध हो, जाता है जिससे हार्ट अटैक हो जाता है। किन उम्र में हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा है ? आकड़ो से समझिए । १० साल से हार्ट अटैक से मौत होने वाले की बढ़ोतरी ७५% हो चुकी है । हर १० में से ४ इंसान जो ५० साल की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो रहा है । और इन २०२२ तक , हर ४०% की उम्र ४० साल से कम होती है ,जिसकी मौत हार्ट अटैक से हो चुकीं होती है । आश्चर्य की बात ये है की, पहले की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा ४० साल की कम उम्र के लोगो के लिए बढ़ता जा रहा है । ये चिंता का विषय है , ये रिपोर्ट दंग करने वाली रिपोर्ट है । हार्ट अटैक के बारे में यातायात करने का कड़ा विषय है । हार्ट अटैक के लक्षण मायोकार्डियल इंफ्रेक्शन का सबसे आम लक्षण है, छाती में दर्द या किसी प्रकार की परेशानी। लेकिन हार्ट अटैक के अन्य संकेत भी होते हैं, जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण इनमें शामिल हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द। सांस लेने में तकलीफ सिने मे दर्द की शिकायत जी मचलना जल्दी थकान महसूस होना बार बार बेहोश होना हार्ट का तेजी से धड़कना सिर घूमना हार्ट अटैक की आम वजह मोटापा है । धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन डायबिटीज हाई फैट डाइट तम्बाकू का सेवन जंग फूड का सेवन नींद की कमी अत्यधिक तनाव हद से ज्यादा कसरत करना पहले से बीमारी होना हाई बीपी हार्ट अटैक के कोई भी कारण हो सकते है । हार्ट अटैक का सिग्नल हमारा शरीर हमे देता है , लेकिन हम पहेचान नहीं पाते है । हम नजरअंदाज करते है । ये ही गलती की वजह से हम खतरे की घंटी मुड़ लेते है । इसलिए हार्ट अटैक से बचा जा सकता है । हार्ट अटैक की कोई भी लक्षण मिलती है , तो तात्कालिक डॉक्टर के पास अच्छी ट्रीटमेंट करवाए । योग प्राणायाम नियमित तौर पर करे । आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है । रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए , इससे ज्यादा नहीं करनी चाहिए , ज्यादा कशरत से हार्ट की धड़कन तेज होने लगती है । ध्यान तनाव के लिए बेहद कारगर है , हर सुबह ध्यान नियमित तौर से कीजिए ओर स्वस्थ रहिए । ध्यान से तनाव से मुक्ति मिलती है , मन प्रशन्न रहता है । हार्ट अटैक की बीमारी कोई भी उम्र नहीं देखती है । हमेशा सचेत और सावधान रहना चाहिए । हार्ट अटैक के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत , डॉक्टर के संपर्क में जाना चाहिए और अपनी जान को बचाना चाहिए । हार्ट अटैक से बचाव हो सकता है , लोग सावधानी रखेंगे नियमित योग , प्राणायाम , ओर ध्यान करेंगे , और सब से महत्वपूर्ण बात खुश रहेंगे । क्यों की खुश रहने वालो को , हार्ट अटैक की समस्याएं नहीं होती है ,और खुश होने से जिंदगी की आयु बढ़ती है । स्वस्थ रहिए सतर्क रहिए , अपनी जिंदगी की शुरुआत सकरात्मकता सोच से करिये इससे जिंदगी की काया ही बदल जाती है ।