शरद भूषण मोंगरा 25 Apr 2026 आलेख अन्य फिल्म वेलकम टू उत्तराखंड, उत्तराखंड फिल्म, उत्तराखंड फिल्म के लिए शरद भूषण मोगरा के लिखे गीत। 8671 0 Hindi :: हिंदी
"फिल्म वेलकम टू उत्तराखंड" फिल्म"वेलकम टू उत्तराखंड", को इतना प्यार,सहयोग देने व सराहना करने हेतु सभी दर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया। दशकों से निवेदन है कि उत्तराखंड की सभ्यता संस्कृति को बढ़ावा देने वाली इस फिल्म का प्रचार प्रसार उन सब लोगों तक अवश्य करें जो आपसे परिचित हैं। फिल्म के गीतों को सुनकर प्राकृतिक सुन्दरता से उत्पन्न आनंद,शांति व देवभूमि के भक्तिमय प्रेम में भाव विभोर होने का अनुभव जरूर करें। इस फिल्म में मेरे द्वारा दो गीत लिखे गए हैं, सबसे पहला और आखिरी का। गीतों को लिखते वक्त देवभूमि उत्तराखंड की सुंदरता, सभ्यता और संस्कृति को दर्शाने वाले शब्दों का प्रयोग करने की कोशिश रही है, और इसी भाव से गीतों की रचना की गई है ताकि "उत्तराखंड" की इस विरासत "सभ्यता और संस्कृति" को सरल रूप से अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। जिसको निर्माता निर्देशक व मेरे बड़े भाई महेश प्रकाश जी ने बखूबी पर्दे पर उतारा है। अतिथि देवो भव के भाव हों,प्राकृतिक नजारे हों या गंगा आरती सभी का बेहतर समिश्रण फिल्म में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में अभिनय, कहानी, डायलॉग लेखक, गीतकार, संगीतकार व कैमरा मैन सहित पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं। विशेष आभार व धन्यवाद निर्माता निर्देशक "महेश प्रकाश"। शरद भूषण मोंगरा कवि गीतकार लेखक।