DINESH KUMAR KEER 10 May 2023 आलेख समाजिक 25906 0 Hindi :: हिंदी
रविवार... ? रविवार के सुखद पलों का आनन्द ले रहे हैं न। कैसा मौसम है आपके शहर- गाँव का। बरसात के क्या समाचार हैं। यहाँ केकड़ी में तो आज धूप खिली हुई है। गर्मी तो लग रही है लेकिन खिली हुई धूप अच्छी लग रही है। आज आप लोगों से ज्यादा बात नहीं करूंगी। आप सब आज परिवार के साथ व्यस्त रहिए। मित्रों से मिलने मिलाने में कहीं घूमने जाने में समय बितायें। अपने पूरे सप्ताह के पैंडिंग पड़े काम निपटायें। टीवी पर अपने मनपसंद कार्यक्रम देखें और प्रसन्नचित्त रहिए। अरे अरे! जरा एक मिनट मेरी बात सुन लीजिए और जरा ध्यान दीजिए कि... अपने मूल्यवान समय में से पांच सात मिनट "सुखद सलोना रविवार" को अवश्य दें क्यों क्या विचार है आपका चलिए फिर नमस्कार और एक सुखद दिन के लिए बहुत बहुत शुभकामना...