Kirti singh 30 Mar 2023 आलेख समाजिक रिश्ते हमसे इतनी दूर क्यों होते जा रहे हैं 111525 0 Hindi :: हिंदी
छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते को ना छोड़ो अगर रिश्ता धोखेबाज फरेबी हो तो उसके फरेब से बचे उसका विरोध करो लेकिन रिश्ते के जीवन को खत्म ना करो क्योंकि रिश्ता भगवान का अनमोल गिफ्ट है हर रिश्ते का एक निश्चित जीवन होता है जिसे हमें निभाना होता है फिर वह रिश्ता चाहे दर्द क्यों ना दे कभी कभी दर्द की हदे इतनी पार हो जाती है कि किसी रिश्ते को उसके जीवन से पहले खत्म करना पड़ता है लेकिन वह दर्द शरीर के किसी एक कटे हुए भाग के समान होता है. रिश्तो में जब तक प्यार पड़ा हो उसको तुम निभाना यूं ही छोटी-छोटी बातों पर उससे ना रूठ जाना रिश्तो से कभी-कभी आपको दुख मिल जाते हैं लेकिन कभी बस सुखों का एहसास भी करा जाते हैं रिश्ते। रिश्ते में जब प्रेम ना हो केवल नफरत की दीवार पड़ी हो तो उस रिश्ते को अपने आप से दूर करना बस यूं ही छोटी-छोटी बातों पर रिश्तो से दूर ना हो जाना .kirti singh