शरद भूषण मोंगरा 14 May 2026 आलेख अन्य म्यूजिक के संग शरद भूषण मोंगरा के गीत, संगीत 4934 0 Hindi :: हिंदी
कवि गीतकार शरद भूषण मोंगरा का संगीत सफर। म्यूजिक के संग शरद के गीत। कवि गीतकार लेखक शरद भूषण मोंगरा का योगदान हिंदी साहित्य के साथ साथ दर्शन के विषय अध्यात्म पर भी है आध्यात्मिक गहराई में डूबा हुई उनकी रचनाएं आपको ईश्वरीय एहसास कराती हैं । जो पढ़ते समय पाठक को स्वयं के भीतर जाने के लिए प्रेरित करती हुई सी महसूस होती है और आपको परम तत्व की तरफ ले जाती हैं। संगीत के साथ शरद भूषण मोंगरा के बोल - साहित्य के साथ साथ उन्होंने फिल्म संगीत जगत के लिए भी कलम चलाई और कई गीत लिखे, जिनको लोगों ने काफी पसंद किया। उनके लिखे भजन "बंसी घट पर यमुना तट पर कौन उच्चारे रे, कोई राधा राधा नाम पुकारे राधे राधे रे (श्रीमन राधे राधे)" को बॉलीवुड भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने भी 92.7 बिग एफएम के एक कार्यक्रम में स्वर दिया। शरद भूषण मोगरा के लिखे गए गीत व म्यूजिक एल्बम प्रकार हैं- म्यूजिक और फिल्म और प्राइवेट एल्बम की दुनिया में उनके द्वारा लिखी गई म्यूजिक एल्बम - सुन मेरे साईं" (मयूर भक्ति ऑडियो)। "हो गया मस्त मलंगा का भोला" (निर्माता मयूर गर्ग)। "मैया जी कहां देर लगाई" (शाकुंभरी मैया)। "मीत साड्डा यार"। उत्तराखंड के लिए निर्माता निर्देशक "महेश प्रकाश" के साथ किए गए कार्य- इसके अलावा रीजनल उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तराखंड में 2013 में आई आपदा पर "आपदा उत्तराखंड"निर्माता महेश प्रकाश। कव्वाली "तू मेरी कव्वाली है या तू मेरी ग़ज़ल है खिली खिली भोर में तू रूप का कमल है"। "सोणिये मैं तुझे सारा जहां दिखाऊंगा" निर्माता महेश प्रकाश। उत्तराखंड की प्रकृति सुंदरता,संस्कृति और सभ्यता पर बनी फिल्म "वेलकम टू उत्तराखंड" के लिए लिखा सुप्रसिद्ध गीत "बड़ा सोना तेरा देश है"। गीत "उत्तराखंड में सुंदरता की कमी तो कुछ भी नहीं है" (निर्माता महेश प्रकाश)। उत्तराखंड चुनाव प्रचार गीत उत्तराखंड में कांग्रेस की तरफ से प्रचार गीत सबकी है ये पार्टी सबका है ये देश इसके दिल में यहां बस्ता अपना देश कांग्रेस कांग्रेस कांग्रेस। विशेष गीत बम लहरी। आया सावन का महीना बोलो बम बम। हो गया मस्त मलंग भोला। कावड़ उठाके तो चल मेरे यार। आ जइयो मोरे अंगना मा दर्श दिखा जइयो। सुन मेरे साई सुन मेरे साई तेरी जरूरत आन पड़ी है। लाज शर्म की मैं छोड़ के चुनरी नाचे बीच बजारा। साईं राम साईं राम जीवनका आधार तुम ही हो। राम और रहीम के जगत था मेरा बाबा नाम। पंजाबी गीत ओ कुड़िए चल ओढ़ ले पल्लू गुरु मिलन नू जावांगे। एक सोनी सोनी कुड़ी दे नाल मुंडिया दी अंख लड़ गई। स्टैंडअप कॉमेडियन शाहनवाज पप्पी उर्फ पप्पू प्रधान के लिए डब्बू काटू हिट सॉन्ग लिखा।