Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

नमन

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #नमन 62183 0 Hindi :: हिंदी

दिलों में ग़म, आँखे हैं नम ! 
तुम्हारी खुशबू से महका वतन ! 
छोड़कर हमको ओ जाने वालों ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 

राष्ट्र ध्वज की पहचान तुम ! 
इस तिरंगे का मान तुम ! 
इस तिरंगे की शान तुम ! 
मेरे हिन्द की जान तुम ! 
मेरे हिन्द का अभिमान तुम ! 
काल के मिटाए न मिटे ! 
ऐसी अमिट पहचान तुम ! 
काल घर भी अब होंगे रौशन ! 
मेरे हिन्द का आफ़ताब तुम ! 
कभी न भूल पाएंगे हम ! 
हिन्द के तुम थे नयन ! 
छोड़कर हमको ओ जाने वालों ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 

रगों में दौड़ते उस रक्त को मेरा नमन ! 
जिससे सींचा तुमने मेरा प्यारा ये वतन ! 
उस कोक को मेरा नमन ! 
जिससे लिया तुमने जन्म ! 
बहना की राखी को नमन ! 
भाई की बाज़ू को नमन ! 
पिता के इंतजार में बैठी ! 
उन आँखो को मेरा नमन ! 
मांग के सिंदूर से ! 
रंग दिया जिसने वतन ! 
कुरबान कर दी सारी खुशियाँ ! 
उस त्याग को मेरा नमन ! 
लूट गए श्रृंगार सभी ! 
उस सूनी माँग को मेरा नमन ! 
पंच तत्व में जो हुई विलीन ! 
उस देह की खाक को मेरा नमन ! 
छोड़कर हमको ओ जाने वालों ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 

वीरता की छाप तुम्हारी ! 
कभी न मिटने पाएगी ! 
शौर्य की गाथा तुम्हारी ! 
नस्ले नई दोहराएंगी ! 
तुम्हारे पद चिन्हों पर चलकर ! 
नया भारत बनाएंगी ! 
काल की छाती पर चढ़कर ! 
सूरज नया उगाएंगी ! 
जो सपन देखे थे तुमने ! 
उसे जमीं पर लाएंगी ! 
तुम्हारे सपनों को जिएंगे हम ! 
हकीकत में बदलेंगे सारे सपन ! 
छोड़कर हमको ओ जाने वालों ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 
तुमको नमन - तुमको नमन ! 

      विपिन बंसल 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: