Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

सार

Saurabh Shukla 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य Google/ 63206 0 Hindi :: हिंदी

सार 
चल मुसाफ़िर तुझे दूर जाना है !
रात की गहराइयों में खोकर , ना जाने किस किस सपने को अपना बनाना है । 
अल्फाजों की रंगत से न जाने और कितने पन्नो को रंगीन बनाना है ।।
चल मुसाफ़िर तुझे दूर तक जाना है !
मुश्किलें आती रहेंगी , क्या इनसे तुझे हार जाना है । 
अरे हालातो से भी तो उबर कर आना है ।।
उठ जा ओ मुसाफिर ,तुझे दूर तक जाना है !
तू सौरभ है इस उपवन का , तुझे इस  जग को भी तो महकाना है  ।
गगन चूमती इन इमारतों पर अपना भी तो ठिकाना बनाना है ।
चल मुसाफ़िर दूर जाना है !
हर रोज एक एक कदम आगे बढ़ाना है ।
थकने न दे खुद को ऐसे  लड़ते हुए खुद से आगे बढ़ जाना  हैं। ।
चल ओ तुझे दूर तक जाना है !!
पहले कदम पर मन तुझे बहलाएगा , तुझे मन को  बहलाना है ।
सोच तेरे पीछे आने वालों के रास्तों को भी तो तुझे आसान बनाना है ।।
कविता में अब प्रेम न लिख , कविता को ही प्रेम बनाना है ।।।
उठ मुसाफ़िर तुझे दूर  जाना है !
हर हार का जश्न मनाना है ,राह पर पड़े कंकड़ को चूम का माथे पर लगाना है ।
कंकड़ कंकड़ जोड़ कर ,तुझे आशियाना बनाना है ।।
अरे क्या कठिन है इसमें ,ये कहते हुए आगे बढ़ जाना है ।।।
चल मुसाफ़िर तुझे दूर तक जाना है !!!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: