Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

चांदी की सी बूंदें

Rani Devi 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक साँची धूप काव्य, वक़्त का पहिया, गणतंत्र दिवस 110617 0 Hindi :: हिंदी

आओ, झूमों, नाचो, गाओ
देखो रुत है सावन की आई
घुँघराली, काली घनघोर बदली
जब आसमान में है छाई
धरती ने भी झूम, झूम कर विरह प्यास बुझाई
सावन की बारिश देखो धरती के आँचल में समाई
धरा का उल्लास तुम देखो 
जब उमड़ उमड़ कर बदली छाई
आओ, झूमों, नाचो गाओ
देखो रुत है सावन की आई


ठुमक ठुमक कर चांदी की सी बूंदें धरा पे बरसे
मयूर भी घुमड़ घुमड़ कर नाचे, देख बदली को खूब है हर्षे
सर, निर्झर, झीलों और नदी, नालों, में
देखो खूब जवानी  छाई
आओ, झूमों, नाचो, गाओ
देखो रुत है सावन की आई

प्रकृति भी ओढ़ के हरा आँचल खूब फैलाये
रंग बिरंगे फूल भी करके नृत्य सबको रिझाए
कोयल की पीहू पीहू मीठी तान
देखो सबके मन है सुहाई
आओ , झूमों,नाचो, गाओ
देखो रुत है सावन की आई

इंद्रधनुष की देख छटा को सात रंग मन भाये
देख चमक विद्युत की क्षितिज में बालक माँ के आँचल में छिप जाए
खेत खलिहानों की हरियाली देखो
कैसे लहर लहर लहराई
आओ, झूमों , नाचो, गाओ
देखो रुत है सावन की आई

कानन, कुंजन, विहार, वन, मन में देखो खूब खुशहाली छाई
देख छवि झूलों की सावन में हर युवती है मुस्कायी
खेतों में भी मक्की के पौधे पे
देखो अब मिंजर है आई
आओ, झूमों, नाचो, गाओ
देखो रुत है सावन की आई

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: