मारूफ आलम 30 Mar 2023 ग़ज़ल समाजिक #mudda#gajal#hindigajal#piyar ki gajal 83385 0 Hindi :: हिंदी
मुद्दा कोई भी उछालो मगर एहतराम के साथ आसमां सर पे उठालो मगर एहतराम के साथ चलते भी रहो और सांस भी ना फूले ऐ दोस्त दौड़ने का हुनर पालो मगर एहतराम के साथ पत्थर तो पत्थर है चाहें सर तेरा हो या मेरा हो मिलकर हल निकालो मगर एहतराम के साथ ये झगड़े ये दंगे ये फसाद सब बलाऐं ही तो हैं बला को सर से टालो मगर एहतराम के साथ मूरत ही तो है कभी भी गिरकर टूट सकती है उसको सांचे मे ढालो मगर एहतराम के साथ मारूफ आलम