Prince 15 Jun 2023 ग़ज़ल दुःखद #Google #Hindi sahity #gazal 65934 0 Hindi :: हिंदी
दुनिया की लिये ख़ैर-ख़बर डूब रहा है
तय कर लिया सूरज ने सफ़र डूब रहा है
हम मंदिरो-मस्जिद को बचाने में लगे हैं
घर की है नहीं फ़िक्र कि घर डूब रहा है
मँझधार में नेता जो दिखा, लोग ये बोले
अच्छा है अजी डूबे, अगर डूब रहा है
उस डूबने वाले के मुक़द्दर को कहें क्या
तिनके का सहारा है मगर डूब रहा है
तस्वीर बनाते हो जो कपड़ों के बिना ही
उन काँपते हाथों से हुनर डूब रहा है।
~ Prince
Hey there I'm Prince from VPO kuralsi district Muzaffarnagar UP - 251309. I keenly love to write sto...