Sudhir Bamola 04 Feb 2025 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत #sahitya #Ghazal #poems #poetry #shayari #kavita #kavya #quote #hindi #urdu #ग़ज़ल 39334 0 Hindi :: हिंदी
जब मुझे वो भुला रही होगी इश्क ख़ुद से निभा रही होगी अश्क उसके दिखे नहीं होंगे नीर छुप छुप बहा रही होगी दर्द दिल में अगर बढ़ा होगा मुस्कुरा कर छुपा रही होगी करवटें रात भर बदल कर वो यादें मेरी भुला रही होगी जिस्म में कैद हो तड़प कर तब रूह ख़ुद को छुड़ा रही होगी रूह ने जिस्म को छुआ होगा रूह में वो समा रही होगी दिन भी आ कर गुजर गया होगा सुब्ह इक और आ रही होगी सुधीर बमोला