जितेन्द्र जय 30 Mar 2023 ग़ज़ल दुःखद #jitendra_jay #gazal #sad #love #hate #india #kal_mere_baad_mujhe_hi_yaad_karogi #azib_zindagi #story #poem #like #share 62661 0 Hindi :: हिंदी
कल खुद ही तुम खुद से फरियाद करोगी,
देखोगी आईना जब मुझे ही याद करोगी।
आज हूँ मैं तेरा तो मेरी कद्र नहीं है,
कल मेरे बाद मुझे ही याद करोगी।
आज हो शबाब भरी बोतल तो तलबगार बहुत है,
पीकर छोड़ देंगे जब मुझे ही याद करोगी।
तेरा हबीब ही तुझे जब तेरा दर्पण दिखायेगा,
यकीनन तब मुझे ही याद करोगी।
होंगी लाख शिकायतें मगर कौन सुनेगा,
न चाहकर भी मुझे ही याद करोगी।