मारूफ आलम 30 Mar 2023 ग़ज़ल धार्मिक #dharmik gajal#kuran#maroof#motivation 96220 0 Hindi :: हिंदी
यमन,कुवैत,कतर ना सिर्फ ईरान तक पहुंचे खुदा का पैगाम हर देश हर इंसान तक पहुंचे भाषा का कहीं कोई अवरोध ना रहे ऐ दोस्त कुरान दुनियाँ की हर एक जुबान तक पहुंचे है दुआ खुदाया मेरे ईमान से नवाज सभी को जन्नत की खुश्बू हर रूह हर जान तक पहुंचे हमेशा सुनूं हमेशा पढ़ूँ कलाम तेरा या रब मेरे फहश बात न कभी कोई मेरे कान तक पहुंचे कुछ याद रहे तो फकत इतना याद रहे मुझे कि मेरा ध्यान बस नमाज और आजान तक पहुंचे मारूफ आलम शब्द- अर्थ फहश- फूहड़