Abdul Qadir 25 Apr 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत प्रेम इश्क शायरी 51651 0 Hindi :: हिंदी
लव क्या थरथराए ख़ुमार आ गया,
देखते देखते उनपे प्यार आ गया।
जब ओ नजरें झुका के उठाने लगी,
बिजली गिरी दिल पे ज्वार आ गया।
उनकी लहराई जुल्फें दिल थम गया,
अंबर से घन का फुहार आ गया।
बलखाती झुमके जो आरिज छुएं,
तो ऐसा लगा उनका यार आ गया।
हवा जब चली उनकी चुनरी उड़ी।
हमको लगा इक बहार आ गया।
© abdul qadir