Ranjana sharma 29 Jun 2026 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत #sadshayari #hindishayari #heartbroken #emotional #shayari 10941 0 Hindi :: हिंदी
मैं जो चाहती थी वही तो हुआ ...!! वो मुझसे दूर चला गया फिर भी ये दिल क्यों हर पल उसी की आहट ढूँढ़ता है...? मुझे तो खुश होना चाहिए कि .....अब वो मुझे कोई msg और call नहीं करता ,मुझे याद भी अब नहीं करता फिर भी उसकी ए दूरी क्यों मुझे परेशान करती है क्यों दिल उसी की ओर जाना चाहता है ..? क्यों उसे याद कर कभी मुस्कुराता या रोता है..? क्यों मेरे आँखों से आंसू उसके नाम के छलक आते हैं ..... क्यों?? ऐसा भी भला कोई करता है जो कभी प्यार करने का दावा करता था छोड़ के न जाऊंगा कभी तुम्हें आज मेरी तड़प को नहीं समझता मेरी जज़्बात को नहीं समझता वो क्यों नहीं समझा मुझे कि मैं उससे दूर नहीं जाना चाहती थी बस कुछ रस्मों रिवाजों से बंधी हूं मैं जिसे तोड़ कर अपने कदम आगे नहीं बढ़ा सकती थी उसकी ओर पर सच तो ए है कि मैं भी उसे बहुत प्यार करती हूं कल भी था ए प्यार आज भी है और हमेशा रहेगा पर मैं उसे कह नहीं सकती बस अपने दिल में ही उसे छुपा कर रख सकती हूं अपनी मोहब्बत का अहसास उसे शायद .... कभी नहीं करा सकती।। धन्यवाद🙏🏻✍🏻