Pooja Singh 30 Mar 2023 ग़ज़ल समाजिक #प्यार करना सीख लो #पूजा के ग़ज़ल #ग़ज़ल #पूजा सिंह पूजा $Google #Yahoo #Bingगजल 40118 0 Hindi :: हिंदी
ये फिजायें कह रहीं कुछ इनसे भी कुछ सीख लो। दिल को गम से दूर कर दो प्यार करना सीख लो। ऐसा कोई काम कर तू हर कोई सागिर्द हो। हर किसी के दिल में अपना प्यार भरना सीख लो। कोई कितना दर्द देगा इक दिन तो थक जायेगा। हर तरह के दर्द को तुम हंस के सहना सीख लो। ये आदतें तूफान की कश्ती डुबोने की सदा । पत्थरों का चीर सीना सीधे बहना सीख लो। स्वरचित लेखिका -पूजा सिंह 'पूजा'