Vipin Bansal 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत 47079 0 Hindi :: हिंदी
ग़ज़ल = ( सौदा )
दिल निकालकर हथेली पे रख दिया !
दिल का मेरे उसने सौदा कर दिया !!
पैमाना वफ़ाओं का रह गया खाली !
ख़ून ए जिगर भी उसमें भर दिया !!
दिल निकालकर हथेली पे रख दिया !
दिल का मेरे उसने सौदा कर दिया !!
कहने को बात दिल में बहुत थी मगर !
एक पल में बेगाना हमें कर दिया !!
ये सिला वफ़ाओं का हमको मिला !
कांटो से दामन मेरा भर दिया !!
दिल निकालकर हथेली पे रख दिया !
दिल का मेरे उसने सौदा कर दिया !!
उसे कैसे दिल से करूं बेदख़ल !
बेदख़ल दिल ने हमें कर दिया !!
मोहब्बत की परिभाषा बदली कभी की !
मोहब्बत को फ़ैशन का चलन कर दिया !!
दिल निकालकर हथेली पे रख दिया !
दिल का मेरे उसने सौदा कर दिया !!
दो रूहों का जो मिलन था कभी !
जिस्मानी भूख का निवाला कर दिया !!
जीने की तमन्ना अब है किसे !
मौत से भी बदतर जीवन कर दिया !!
दिल निकालकर हथेली पे रख दिया !
दिल का मेरे उसने सौदा कर दिया !!
लेखक = विपिन बंसल