Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आप

Poonam Mishra 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत कुछ शिकायतें आपसे 74328 0 Hindi :: हिंदी

जब मैं चाहती थी 
आपका सहारा 
आपका स्नेह 
तब आप मुझसे बहुत दूर थे
 इंतजार करती रहती थी 
आंखें आपके आने का
 तब आप मुझसे बहुत दूर थे 
कई रातें अकेले बैठी रही 
आपके इंतजार में 
तब आप मुझसे बहुत दूर थे
 कई सपने आंखों में सजा कर
 कई बातें दिल में दबा कर 
करती रही मैं आपका इंतजार
 हर घड़ी हर पल 
तब आप मुझसे बहुत दूर थे
 देखते ही देखते आंखों से 
नींद गायब हो गई 
सपने अब बिखरने लगे 
उम्मीदें अब खत्म हो गई 
अब आप लौटे हैं पर          
 बहुत देर से लौटे हैं 
अब ना ही मन इंतजार करता है
 ना ही किसी के लिए बेकरार
 होता है 
ना ही किसी की राह.देखता हैं
 और ना ही आप से कोई उम्मीद
 रखता है 
अब आप मेरे बहुत पास हैं 
पर मैं बहुत दूर हो चुकी हूं 
अब आंखों में ना कोई सपना है
 ना कोई उम्मीदें हैं 
इन आंखों के आंसू के रास्ते 
सभी सपने उम्मीदें हमने 
आंखों से बहा दी है 
बह गए उन आंसुओं के साथ 
हर एक ख्वाहिश 
हर एक उम्मीदें 
हर एक सपने

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: