Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भोले तेरी महिमा

Kalindri pal 01 Jun 2023 गीत धार्मिक 42946 0 Hindi :: हिंदी

मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2,
भोले तेरी महिमा है सबसे अपार हो।
एक बार जब पार्वती ने तुमसे गुस्सा किया है,
पर्वत पर न रहने खातिर तुमसे हठ किया है ।
पार्वती मनाने खातिर किया है करार हो,
लंका में भवन बने कर दिया प्रचार हो।
मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2,
भोले तेरी महिमा है सबसे अपार हो ।
भोले ने लंका में देखो कैसा महल बनाया,
महल को देखके पार्वती का कितना मन हर्षाया ।
पार्वती के मन में है कितनी बहार हो,
महल में लागेंगे अब नौकर हजार हो।
मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2,
भोले तेरी महिमा है जग से अपार हो।
पूजा का अब समय हुवा रावण ने पूजा कराया,
महल को देखके रावण का अब तो मन है ललचाया।
भोले से माँग लिया महल वरदान हो,
भोले ने दे दिया महल को दान हो।
मन्दिरवा में घण्टी बाजे होवे जय-जयकार हो-2,
भोले तेरी महिमा है जग से अपार हो।🙏🏻👌🙏🏻

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: