Ratan kirtaniya 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत चाहत का मर्मिक चित्रण है । 56264 0 Hindi :: हिंदी
कैसे यक़ीन दिलाऊँ तुझे
मेरे सनम , मेरे हमदम
कितना चाहता हूँ तुझे
कहों तो सीना चीर के दिखाऊँ
कर के देखों इशारा
कदमों तले जिगर बिछाऊँ
तेरे चाहत में , उल्फत में
सरगम सजाऊँ तेरे जज्बात में
कैसे यक़ीन दिलाऊँ तुझे
मेरे सनम , मेरे हमदम
तुम से हैं कितना प्यार
हर पल दिल तेरे लिए बेकरार
मेरी धड़कन ,साँसों की सरगम
मेरे गीत है तेरे नाम
हैं तेरी यादों की करवट
मेरे दिल में हैं
तेरे लिए कितना चाहत
कैसे यक़ीन दिलाऊँ तुझे
मेरे दिलबर , मेरे दिलदार
तेरे कदमों तले होगा , दिल का हर हिस्सा
तुझे इतना चाहेंगे
ज़माना याद रखेगा तेरा - मेरा किस्सा
दिल से दिलदार
दिलदार ने दिलबर को चुना
क्या तू ने
दिल की धड़कन को सुना
कैसे यक़ीन दिलाऊँ तुझे
मेरे सनम , मेरे हमदम
कितना चाहता हूँ तुझे
दे के जहाँ के खुशियाँ सारें
ले लूँ तेरे गम सारें
रखूँगा गम की परछाई से दूर
तुझे पता नहीं
मेरे सनम , मेरे हमदम
तेरे लिए बेताब है तसब्बुर
कैसे यक़ीन दिलाऊँ तुझे
कितना चाहता हूँ तुझे
रतन किर्तनिया
छत्तीसगढ़
जिला :- काँकेर
पखांजुर
मो* 9343698231
9343600585