शरद भूषण मोंगरा 07 May 2026 गीत धार्मिक गंगे मां, गीत। 9349 0 Hindi :: हिंदी
'गीत' "गंगे मां" गंगे मां गंगे मां गंगे मां सबको कर दिया है तूने धन्य मां गंगे मां गंगे मां गंगे मां छल छल से कल कल सी लहरें हैं शीतल सा तेज बनकर बह रही मां मोती की बूंदे है चम चम चमकती है कितनी है सजती मेरी गंगे मां भरता हिलोरे तेरा जल मां गामी बनके चमके तेरा जल मां सौंदर्य निखरा है दूर-दूर बिखरा है अमृत की धारा मेरी गंगे मां छम छम करे ये खनखन करे तेरे आशीर्वाद से ये धीर धरे बहती चली है मेरी गंगे मां पावन है जग में तेरा जल मां गंगे मां गंगे मां गंगे हरिद्वार ऋषिकेश बनारस कानपुर तीरथ बने हैं तेरे धाम मां ज्ञानी ध्यानी ऋषियों ने गया तुम्हें प्रसन्न है देव सारे नाचे ब्रह्मा आगंगे मां गंगे मां गंगे मां सबको कर दिया है तूने धन्य मां। शरद भूषण मोंगरा कवि गीतकार लेखक