Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हम जो डूबे तो सनम-तुमको भी ले डूबेंगें

MAHESH 16 Jul 2023 गीत प्यार-महोब्बत प्यार-मनुहार 67293 1 5 Hindi :: हिंदी

स्वरचित रचना- हम जो डूबे तो सनम,......................।

हम जो डूबे तो सनम, तुमको भी ले डूबेंगें।
इसलिए दूर से ही लीजिए, लहरों का मजा,
खामखां आप समन्दर में क्यों कूदेंगें।।

मेरा क्या है हुजूर, मेरी क्या जरूरत है,
मैं अगर डूबा तो, ये बड़ा शुभ मुहूरत है,
पर अगर आप जो डूबे, तो लोग पूछेंगे।
हम जो डूबे तो सनम, तुमको भी ले डूबेंगें।।

माना कि आपने जी, मुझसे मोहब्बत की है।
जान जोखिम में डाल छोड़ गैरत दी है।
तो मेरा भी तो है कुछ फर्ज, वो कैसे भूलेंगें।
हम जो डूबे तो सनम, तुमको भी ले डूबेंगें।।

बड़े नसीब मेरे जो, आप जैसा यार मिला।
वो खुशनसीबों वाला मखमली सा प्यार मिला।
आप सा प्यार लोग सदियों तलक पूजेंगें।
हम जो डूबे तो सनम, तुमको भी ले डूबेंगें।

हम भले यार समन्दर में डूब जाऐंगें।
सच कहूं यार तेरा प्यार न भूल पाऐंगे।
हम समन्दर में डूब के भी तुमको ढूंढ़ेंगें।
हम जो डूबे तो सनम, तुमको भी ले डूबेंगें।।
                 ~✍️ महेश

Comments & Reviews

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बहुत खूब, लाजवाब।

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: