Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

इस जीवन की शाम

Dr Priyanka Saurabh 20 May 2023 गीत समाजिक 37430 1 5 Hindi :: हिंदी

कहे किसे हालात

आओ कर ले साथियो,
ऐसा भी कुछ काम।
ढले वतन की राह में,
इस जीवन की शाम।।

प्यार ज़माने से करे,
कर ले अच्छे काम।
बांटे सबको रौशनी,
इस जीवन की शाम।।

छुपी हार में जीत है,
समझे ये पैगाम।
देकर नई आस ढले,
इस जीवन की शाम।।

कोयल कूके डाल पर,
भूले पीर तमाम।
हर पतझर मधुमास हो ,
इस जीवन की शाम।।

बारिश के संग है खिला,
धूप भरा आकाश
देख ज़माना हो गया,
मौसम भी बदमाश।

चातक मन ने है किया,
साथी यूँ उपवास ।
बिन तेरे बुझती नही,
अब सौरभ की प्यास।।

व्याकुल बैठा सोचता,
मेरे मन का मोर ।
उमड़ी मुझ पर थी घटा,
गई कौन-सी ओर ।।

छुट्टी पर चंदा गया,
तड़प रही है रात ।
बढ़ती जाये वेदना,
कहे किसे हालात ।।
(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह 'दीमक लगे गुलाब' से।

Comments & Reviews

Addy Rathore
Addy Rathore अति उत्तम रचना 👍🙏🙏🙏🙏

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: