आकाश अगम 30 Mar 2023 गीत अन्य #zindgi ka aaina #ज़िन्दगी का आइना #गीत #कविता #दिल हो तुममे गीत पड़ो #हिंदी कविता #आकाश अगम #hindi poetry 140733 0 Hindi :: हिंदी
आँसुओं का व्यर्थ ही रिसाव लिख रहे नहीं ज़िन्दगी का आइना किताब लिख रहे नहीं।। रास्ते जो मिल सके न दर्द शब्द शब्द में प्यार में मिला है ग़म-ए-मर्द शब्द शब्द में प्रियतमा से या ख़ुदा से अर्ज़ शब्द शब्द में निभ रहा है लेखनी से फ़र्ज़ शब्द शब्द में आँख से जो दिख सके बहाव लिख रहे नहीं ज़िन्दगी का आइना किताब लिख रहे नहीं।। दिल हो तुम में ग़र तो मेरे गीत पढ़ के देख लो इस जगत से मेरी कैसी प्रीत पढ़ के देख लो कैसे कैसे मिल चुके हैं मीत पढ़ के देख लो हार कितनी और कितनी जीत पढ़ के देख लो हैं सभी के सिर्फ़ अपने ख़्वाब लिख रहे नहीं ज़िन्दगी का आइना किताब लिख रहे नहीं।।