Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

झुका लो नयन

आकाश अगम 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत #jhukalonayan #Geet #hindipoetry #shayari #Akashagam 60183 0 Hindi :: हिंदी

या तो देखो मुझे या झुका लो नयन
यूँ झुका कर न पलकें  उठाया करो
सर्दियाँ हैं हो जाऊँगा बीमार , मत
अपनी बातों में मिश्री मिलाया करो।

थे रँगे वस्त्र , देखा तुम्हें , घर पे जा
कोरे कपड़े पहन कर मैं आया निकल
खिलखिला कर हँसो छोड़ कर शर्म को
जान कर सूखी धरती पे जाता फिसल
देख कर कुछ दिखाई न देता , मेरे
सामने इक दिया मत जलाया करो।।

लोग कहते हैं पागल , नहीं हूँ मग़र
मान अपमान भूला हूँ बस प्यार में
तुमको पाना न होगा मेरे हक़ में पर
याद करना तो है मेरे अधिकार में
घर बनाता हूँ मैं भाव की रेत से
ये मेरे हैं इन्हें मत गिराया करो।।

तुम हो धड़कन मेरे पास आयीं तो फिर
मेरे दिल को भला और क्या चाहिए
मेरा संसार तो एक तुममें बसा
और अनुकूल फिर दौर क्या चाहिए
दिल है नाज़ुक बहुत तुम मेरे सामने
कोई पत्थर न जल में गिराया करो।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: