Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कुछ भाव

आकाश अगम 30 Mar 2023 गीत धार्मिक #भजन #bhajan #kuchh bhav sirf dekar #कुछ भाव सिर्फ़ देकर #आकाश अगम #Akash Agam #भक्ति गीत #bhakti 125273 0 Hindi :: हिंदी

कुछ भाव सिर्फ़ देकर दिल जीत ले तू मेरा
फिर अर्थ धन भला क्यों है सामने बिखेरा।।

जो भक्ति दिल से करते , झोली में पुण्य भरते
दिल से लगा लूँ जा कर मेरा हृदय भी तरसे
डर उनसे मुझको लगता , जिनमें मेरा बसेरा
फिर अर्थ धन भला क्यों है सामने बिखेरा।।

रहता हूँ भक्त बिन जब मैं स्वर्ग में अकेला
मेरे नयन में लगता है आँसुओं का मेला
फिर भी मुझे पराया दिल मानता क्यों तेरा
फिर अर्थ धन भला क्यों है सामने बिखेरा।।

धरती, गगन है मुझसे , मेरा चमन है तुझसे
तेरी है श्वांस मुझसे , मेरा पवन है तुझसे
मेरी सलामती को तू ध्यान रख ले तेरा
फिर अर्थ धन भला क्यों है सामने बिखेरा।।

दे   ज़ोर   कर्म  पर तू , पायगा  मेरा  वर  तू
सच बोलने की ख़ातिर रखना खुले अधर तू
जग जायें भाव तेरे , इस भाव को उकेरा
फिर अर्थ धन भला क्यों है सामने बिखेरा।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: