सुनील कुमार कोहली 30 Mar 2023 गीत धार्मिक जीवन की ओर, माया, सत्य 93408 0 Hindi :: हिंदी
संसार की माया मिथ्या, झूठ का ना मोल । अब ग्यान पटल खोल माँ, ग्यान पटल खोल ।। अवगुण भरे हैं इस तन में, अब गुण की भाषा बोल । अब ग्यान पटल खोल माँ, ग्यान पटल खोल ।। हरि ओम की हुंकार भर, पहन सादगी का खोल । अब ग्यान पटल खोल माँ, ग्यान पटल खोल ।। संसार के हर भाव का, तुमने चुकाया मोल । अब ग्यान पटल खोल माँ, ग्यान पटल खोल ।। हर सुर बसें हैं राम श्याम, अनहद बजे है ढोल । अब ग्यान पटल खोल माँ, ग्यान पटल खोल ।।