Jitendra Sharma 15 Aug 2023 गीत देश-प्रेम हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।, देश भक्ति गीत। जितेन्द्र शर्मा 67928 1 5 Hindi :: हिंदी
देश भक्ति गीत
रचना- जितेंन्द्र शर्मा
हम गंगा का निर्मल जल यमुना का बहता पानी हैं,
हम भारत हैं हम भारत हैं हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।
(१)
जन गण मन के सेवक है हम मानवता के प्रहरी हैं।
अमर प्रेम के सागर हैं हम मधुर मधुर स्वर लहरी हैं।
शत्रु के लिये आग हैं हम और मित्र मिले तो पानी हैं।
हम भारत हैं हम भारत हैं हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।
(२)
उच्च शिखर है हिमगिरि के हम नदियों के धारे हैं।
प्रकाश बांटते है जग में हम चन्दा हैं हम तारे हैं।
त्यागी-तपस्वी बलिदानी हम जीवित अमर कहानी हैं।
हम भारत हैं, हम भारत हैं हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।
(३)
आजाद, भगतसिंह, राजगुरू, राम, कृष्ण हैं बुद्ध हैं हम,
पवित्र भूमि पर जन्मे प्रत्येक वर्ण में शुद्ध हैं हम।
चार वेद का ज्ञान हमें है हम गुरूओं की वाणी हैं।
हम भारत हैं, हम भारत हैं हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।
(४)
अहिल्या हैं हम मीरा हैं हम सावित्री और सीता है,
जीवन का आदर्श बनी जो श्रीकृष्ण की गीता हैं।
ज्ञानदायनी सरस्वती हम हम झांसी की रानी हैं।
हम भारत हैं, हम भारत हैं हम गर्वित हिन्दुस्तानी हैं।
2 years ago