संदीप कुमार सिंह 16 Jun 2023 गीत समाजिक पुष्प भरे हैं प्यार, पुष्प, प्यार, चड़िया, चिड़िया बैठी डाल पर, नव चाहत, किरदार, मधु मल्हार, खुशी, हजार, आनंद, निहार, धरा, गाती, अनुपम गीत, गीत, मग्न, शुभ लग्न, उपहार, 32291 0 Hindi :: हिंदी
चिड़िया बैठी डाल पर, पवन बहे हैं मस्त। सभी जीव आनंद में,सबका दुख है अस्त।। चड़िया बैठी डाल पर, पुष्प भरे हैं प्यार। नव चाहत मन में लिए,निभा रही किरदार।। चिड़िया बैठी डाल पर,गाए मधु मल्हार। सबको देती है खुशी,लेती दुआ हजार।। चिड़िया बैठी डाल पर,देखे धरा निहार। मन ही मन में वह हसे,पाए नव उपहार।। चिड़िया बैठी डाल पर,खुशियों में हो मग्न। गाती अनुपम गीत जब,हो जाता शुभ लग्न।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....