Jyoti yadav 13 Jul 2023 गीत अन्य आजा भाई मेरे 40315 0 Hindi :: हिंदी
कितने सुंदर, कितने प्यारे हैं ये रिश्ते मांगा जब मैंने खुदा, मिले मुझे ये फ़रिश्ते ।। मोहब्बत भर दे दिलों में, मिटा दें संकट क्लेश है वह भाई मेरा , कहते हैं उसे हरिकेश।।। मान है मेरा स्वाभिमान वो गुरुर वो मेरा हरदम रहे राखी मेरी अब इंतजार करें आजा भाई ये कहे भरी सच्चाई जिसमें कूट कूट के करती दुनिया नमन जिसे शत शत हिम्मत है वह भाई मेरा । मिटाता हर भय कहते उसे है विनय। सबकी फिकर करें खुशियां मेरी भी तुझे मिले हर बार कहे राखी मेरी इंतजार करें आजा भाई मेरे ना जाने कब होवे नाराज़ वो कब हो जावे खुश मुस्कान है मेरा वो कहते उसे पियूष हर पल शरारत करें पगली हमको कहे राखी मेरी इंतजार करें आजा भाई मेरे रखें ख्याल वो संसार का दुनिया का है भगवान लाखों रूप है लाखों वेष कहते हैं उसे गणेश।। पहचान है मेरा वो छोटा भाई महान वो हिफाजत में मेरे तैयार रहें राखी मेरी इंतजार करें आजा भाई मेरे नन्हा है प्यारा है मासूम वो करता शरारत शराफत से मालूम है देख उसे प्रफुल्लित होता उर मन कहते उसे तन्मय अरमान है मेरा रौनक भी खुशी है वो कनक भी थोड़ी भी ना डरे राखी मेरी इंतजार करें आजा भाई मेरे ज्योति के भाई ये पांच आये ना इन पे कभी आंच दुआ मेरी है रब से निराले हैं भाई मेरे अलग सब से ज्योति यादव के कलम से ✍️✍️✍️✍️✍️