संदीप कुमार सिंह 10 Jun 2023 गीत धार्मिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 42776 0 Hindi :: हिंदी
हर युग में होता रहा, झूठ सत्य तकरार। सत्य सदा विजयी रहे, हुआ झूठ का हार।। हर युग में होता रहा, ध्यान योग का काम। बड़े बड़े थे वीर भी, साथ दिए थे राम।। हर युग में होता रहा, गलत लोग का नाश। सही सोच की जीत है, सभी समझते काश।। हर युग में होता रहा,भगत लोग का मेल। अपने जैसे खोज कर,दुनिया का यह खेल।। हर युग में होता रहा,परिवर्तन भरा रैन। सुख दुख ही साथी रहे,भक्ति भाव में चैन।। संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....