Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

परछाई

Vipin Bansal 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत 40828 0 Hindi :: हिंदी

गीत = ( परछाई )

तू तो थी मेरी परछाई !
दुनियाँ मेरी क्यों है जलाई !!
वफ़ा के बदले बेवफ़ाई !
कैसे हो गई तू हरजाई !!
तू तो थी मेरी परछाई !
दुनियाँ मेरी क्यों है जलाई !!

विश्वास को मेरे ठेस लगाई !
छुरी वफ़ा पर क्यों है चलाई !!
दिल में मेरे तू है समाई !
कैसे हो गई पल में पराई !!
तू तो थी मेरी परछाई !
दुनियाँ मेरी क्यों है जलाई !!

पग की धूल माथे से लगाई !
कलंक बन क्यों माथे पर छाई !!
बेदर्दी तुझको दया न आई !
चिता मेरी खूब सजाई !!
तू तो थी मेरी परछाई !
दुनियाँ मेरी क्यों है जलाई !!

मेरे हिस्से में तन्हाई !
तेरे हिस्से महफ़िल आई !!
तेरे क़दमों में दुनियॉं आई !
मेरे आगे बस है खाई !!
तू तो थी मेरी परछाई !
दुनियाँ मेरी क्यों है जलाई !!

विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: