Samar Singh 25 Jun 2023 गीत प्यार-महोब्बत उनके जीवन में आने से जीने का अंदाज ही बदल गया। 39308 0 Hindi :: हिंदी
कभी खाबों में, कभी यादों में, यूँ ही आते रहना। कभी साँसों में, कभी बातों में, यूँ ही गाते रहना।। ये एहसास ही जीवन की डोर है, मेरी हर सोच तेरी ओर है। दिल में हमारे तेरी मुहब्बत का शोर है। तेरी तरफ बढ़ जाते कदम दिल पे ना कोई जोर है कभी बाहों में, कभी निगाहों में, यूँ ही समाते रहना। कभी खाबों में....................।। मेरे दिल की महफिल में अब नहीं रहती विरानी, है ये तेरी याद का नशा एक बहार सुहानी। जीवन में वो क्या आये, बदल गई अपनी कहानी, आई हो खुशियों की घटा बनके बयाँ करूँ किस जुबानी।। कभी मेरा अपना बनके, कभी मेरा सपना बनके। यूँ ही जगाते रहना। कभी खाबों.................।। रचनाकार-- समर सिंह " समीर G "