DINESH KUMAR KEER 30 Mar 2023 कहानियाँ देश-प्रेम 40744 0 Hindi :: हिंदी
अमर सेनानी भगवतीचरण वोहरा के शहादत दिवस 28 मई पर उन्हें हमारा इन्क़लाबी सलाम ! शहीद भगवती चरण वोहरा नौजवान भारत सभा के संस्थापक सदस्य थे , हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक संघ ( H S R A ) बनाने में उनका अहम योगदान था । भगतसिंह , सुखदेव , बटुकेश्वर दत्त और विजय कुमार सिन्हा की ही तरह भगवती चरण वोहरा भी एक गंभीर अध्ययनशील क्रान्तिकारी थे और अध्ययन ने उन्हें समाजवाद का पुरजोर समर्थक बना दिया था । एच. एस. आर. ए. का घोषणापत्र तैयार करने में और क्रान्ति का लक्ष्य समाजवादी गणराज्य की स्थापना तय करने में शहीद भगवती चरण वोहरा की भी अहम भूमिका थी । भगवती चरण वोहरा की जीवनसाथी दुर्गावती वोहरा ( दुर्गा भाभी ) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी और क्रान्तिकारी दल की सदस्य थीं । 28 दिसम्बर 1928 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने इन्ही दुर्गा भाभी और इनके बेटे के साथ वेश बदल कर कलकत्ता - मेल से यात्रा की थी । 28 मई 1930 को एक बम के परीक्षण के दौरान हुई दुर्घटना में भगवती चरण वोहरा शहीद हुए थे । मेरे पति की मृत्यु 28 मई 1930 में रावी नदी के किनारे बम विस्फोट के कारण हुई थी । उनके न रहने से भैया ( चन्द्रशेखर आज़ाद ) कहते थे कि उनका दाहिना हाथ कट चुका है । ~ दुर्गा भाभी भगवती चरण वोहरा के शहादत दिवस के अवसर पर हम उन्हें इन्क़लाबी सलाम पेश करते हैं और उनके सपनों के समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प लेते हैं।