Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बूढ़ा व्यक्ति और वह लड़की

Manisha Singh 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक Shayri, Whatsapp, Status, Latest, news, upload, update, google, first, twitter 96316 0 Hindi :: हिंदी

मेरी उम्र कुछ 6-7 साल की रही होगी 
मेरे बचपन का एक वाक्य 
आज भी मुझे याद हैं 
कुछ ख़ास तो नहीं था हाँ बस अपने मुहल्ले में 
एक बूढा था और एक कुछ बीस बाईस साल की लड़की
मैं अक्सर वहीं खेला करती थी 
लड़की रोती थी और वो बूढा हर बार उसे चुप कराता
उस लड़की का कोई और दोस्त था नहीं 
इसलिये जब भी उसका मन उदास होता वो 
उस बूढ़े के पास आ बैठती वो उसे दुलारते 
और वो मुझे खिलाने लगती मेरा होम वर्क कर देती 
दिन कब बीत जाता पता ही नहीं लगता था। 
आस पास मुहल्ले में बात फ़ैली 
बड़ा बवाल हुआ पर मैं तब बच्ची थी
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था
पंचायत चली, बूढ़ा व्यक्ति एक शब्द नहीं बोला
बोलता भी तो क्या ......?
लड़की तो घर से भी बाहर ना आयी। 

वो लड़की मुझे फिर कभी नहीं दिखी ,
एक दिन ठीक उसी जग़ह मैने उस व्यक्ति को देखा 
हुक्का हाथ में लिये वही बैठे 
अकेला बूढा बैठा रहा कुछ देर फिर चला गया
फिर कभी वो दोनों मुझे नज़र नहीं आये 
पता नहीं क्यों ?

आज मैं ख़ुद इस उम्र पर हूँ जहाँ मुझे
आसानी से इस प्रश्न का उत्तर मिल गया हैं 
शायद इस समाज ने उनके रिश्ते पर भी बेतुके 
इलज़ाम लगाये होंगे, रिश्तो का टैग तो यहाँ मानो सबसे जरूरी हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: