Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

" चाय पार्टी "

Archana Singh 17 May 2023 कहानियाँ समाजिक 37151 0 Hindi :: हिंदी

नमस्ते दोस्तों 🙏🙏

आयुष पिछले 1 घंटे से अपनी मम्मी को कॉल कर रहा था , पर उसकी मम्मी उसका कॉल उठा ही नहीं रही थी ।

तभी उसके पापा पंकज घर में आते हैं ।

वो गुस्से में बोला : "  देखिए ना पापा ! मम्मी मेरा कॉल उठा ही नहीं रही है ।  दादी कब से घर में अकेली बैठी हुई है । हम दादी को यहां लाए थे कि हम उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे ,उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे , पर मम्मी तो शाम 4:00 बजे से गई है और अब 7:00 बज गए अभी तक नहीं आई है  " ।

पंकज : " पर तुम्हारी मम्मी कहां गई है "...?

"  वो आज मम्मी का किटी पार्टी था , तो अपने सारे दोस्तों के साथ किटी पार्टी करने किसी रेस्टोरेंट में गई है  ।

गुस्से में पंकज बोला  : " इन्हें तो कोई काम है नहीं , बिना मतलब के किटी पार्टी करती रहती है और अपना सारा समय इसी में बरबाद कर देती हैं  " ।

तरला ( पंकज की मां ) अपने बेटे और पोते की बातें बैठे-बैठे सुन रही थी ।
फिर शांति से बोली : "  आयुष बेटा !  इधर आ।
 उसे अपने हैं बगल में बैठा कर बोली  :" तू जानता है जब तुम्हारे पापा छोटे थे तो मैं भी किटी पार्टी किया करती थी  । 
उस समय इसे किटी पार्टी नहीं कहते थे बल्कि " चाय पार्टी " कहते थे ।
 हम सब मोहल्ले की औरतें महीने में किसी एक रविवार को किसी एक के घर इकट्ठा होते थे और घंटो बातें किया करते थे ।
उस समय हमारे पास चाय के साथ-साथ  " पारले जी " बिस्किट हुआ करती थी ।
हां कभी-कभी किसी के घर " प्याज की पकौड़ी" रहा करती थी और हम सब साथ बैठकर खूब हंसी - मजाक करते , बहुत तरह की बातें किया करते थे .... 
क्योंकि रोज - रोज एक ही समय सारणी के अनुसार हमारा जीना था । 
सुबह उठो बच्चों को स्कूल भेजो , पति को ऑफिस भेजो , घर की साफ - सफाई करो ,
खाना बनाओ , कपड़े धोओ ,,,, वगैरा-वगैरा ,,,, सुबह से शाम एक ही एक तरह की जिंदगी रोज जीते थे । 
कोई कोई औरत तो अपनी इस जिंदगी से बहुत मायूस और निराश भी  हो गई थी । उदासी रहने लगी थी ।
तभी हम लोगों ने मिलकर ये सोचा कि महीने में एक बार ही सही पर हम अपने घर में "चाय पार्टी " रखेंगे ------ और फिर क्या तीन - चार घंटे मस्त फ्री हो कर के हम गप्पे मारा करते थे और हम उसी से खुश रहते थे ।
आज तुम्हारी मां भी तो वही कर रही है बेटा !फर्क सिर्फ इतना है कि अब वो  " चाय पार्टी "
से " किटी पार्टी " हो गई है और हमारे छोटे से घर से वो  रेस्टोरेंट हो गई है ,,,, पर भावनाएं और इच्छाएं तो सभी औरतों के एक ही हैं ।
 तो उसे भी अपनी जिंदगी जीने दे ....
क्योंकि जिंदगी की इस भागदौड़ में जो समय निकल जाते हैं उन समय को फिर से लौटाया नहीं जा सकता  ।

तरला ने इतने अच्छे से समझाया कि आयुष और पंकज दोनों बहुत खुश हो गए ।

 कहते हैं दोस्तों ! पहले की औरतें ज्यादा पढ़ी-लिखी और समझदार नहीं होती थी ,  पर पहले की औरतों को अपने परिवार को बांधकर रखने की कला बखूबी आता था ।

 तभी घबराई हुई ,,,,, थोड़ी डरी हुई ,,,,
आयुष की मम्मी आई ,,,, आज बहुत देर हो गई है "...... और वो अपने पति  पंकज का चेहरा देखने लगी ।

 तरला बोली : " कोई बात नहीं बहू  , होता है कभी-कभी  " ।

पंकज भी तुरंत बोल पड़ा :"  हां --- हां  !
आज तो बहुत ज्यादा ट्रैफिक भी था  , मैं भी तो अभी ही  सब्जियां लेकर आ रहा हूं  ।
चलो  ! अब आ ही गई हो तो गरमा - गरम एक कप चाय और कुछ प्याज की पकौड़िया बना दो पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी "....और सभी एक साथ हंस पड़े ।

धन्यवाद दोस्तों 🙏🙏💐💐

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: