Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ऊंट और गीदड़-दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना चाहिए

DINESH KUMAR KEER 06 Jan 2024 कहानियाँ बाल-साहित्य 31313 1 5 Hindi :: हिंदी

ऊंट और गीदड़

एक जंगल में ऊंट और गीदड़ रहते थे। वे पक्के मित्र थे। ऊंट सीधा - सादा तथा गीदड़ बहुत दुष्ट था। गीदड़ ने कहा, "कि पास में एक मीठे गन्ने का खेत है, आओ गन्ने खाने चलें।" ऊंट बोला, "अगर खेत के मालिक ने हमें देख लिया तो बहुत मारेगा।" गीदड़ ने उसकी एक न मानी। दोनों गन्ने खाने के लिए चल दिए । गीदड़ का पेट जल्दी भर गया और उसने कहा, "मुझे हुक हुकी आ रही है।" यह सुनकर ऊंट ने कहा, "खेत का मालिक आ जाएगा और हमें दंड देगा। गीदड़ नहीं माना और उसने हुआ - हुआ करना शुरु कर दिया। खेत का मालिक डंडा लेकर आया। गीदड़ तो भागकर छिप गया और ऊंट को मालिक ने डंडे से खूब पीटा। ऊँट वहाँ से भागने लगा। भागते - भागते रास्ते में एक नदी पड़ी गीदड़ को ऊंट ने अपनी पीठ पर बैठा लिया और नदी पार करने के लिए नदी के बीच में पहुँचे तो ऊंट ने कहा- "मित्र मुझे तो लुट - लुटी आ रही है।" गीदड़ बोला, "अगर तुमने ऐसा किया तो मैं डूब जाऊँगा।" लेकिन ऊंट नहीं माना। वह उसे सबक सिखाना चाहता था। वह नदी के बीच में जाकर लौटने लगा। गीदड़ पानी में गिरकर मर गया।

शिक्षा : दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना चाहिए।

Comments & Reviews

Bholenath sharma
Bholenath sharma वाह बहुत सुन्दर

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: