Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

परिस्थिति

Ranjana sharma 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक Google 47342 0 Hindi :: हिंदी

परिस्थिति कभी एक समान नहीं होती आज खुशी है तो कल गम ।आज कहीं रौनक है तो कहीं मातम । कब ,क्या किसके साथ होगा यह किसी को नहीं पता।यही हुआ था शीला और सुबोध के साथ।शीला और सुबोध की शादी को दो साल हो चुकी थी।शीला इस बार बहुत खुश थी क्योंकि वह मां बनने जा रही थी।सुबोध रेंट पर घर लेकर अपने घर से दूर दूसरे शहर में रहता था और शीला के देखभाल के लिए वहां कोई नहीं था इसलिए सुबोध अपनी पत्नी शीला को अपने घर पंजाब में छोड़कर यहां शहर में अकेले रहने लगता , वहां शीला की अच्छी देखभाल हो रही थी और सुबोध भी बीच - बीच में उसे देखने चला जाता था पर एक दिन सुबोध के पास फोन आया और उसे बताया गया कि" तुम्हारी वाइफ का मिसकैरिज हो गया है और डॉक्टर का कहना है कि वह फिर कभी मां नहीं बन सकती।" सुबोध तुरंत अपने घर के लिए रवाना होता है वह शीला को रोते देख बहुत निराश हो जाता।कुछ दिन बाद शीला को अपने साथ ले आता और वे दोनों अपने आप को संभाल जीने लगते।तभी अचानक शीला के दिल में कुछ उम्मीद जगने लगती उसे अच्छा लगने लगता ।सुबोध उसे खुश देख बहुत खुश होता एक दिन सुबोध उससे बोलता " आजकल तुम बहुत खुश रहती हो मुझे देख अच्छा लगता है" तब शीला बोलती " हमारे पड़ोस में एक पड़ोसी रहने आया है उनके पास एक बच्चा है उसे देख मुझे बहुत खुशी मिलती है आज हमारा भी बच्चा उसी की तरह होता " यह सुन सुबोध को चिंता होने लगती कि कहीं फिर शीला डिस्प्रेशन में न चली जाए ।वह उससे बात करता शीला हम एक बच्चे को गोद ले ले क्या ? क्या बोलती हो ? शीला तुरंत हामी भर देती।अगले ही दिन वे दोनों एक अनाथ आश्रम से एक प्यारी सी चार महीने की बच्ची को गोद ले लेते।अब शीला और सुबोध दोनों खुशी - खुशी अपना जीवन व्यतीत करने लगते।
                 धन्यवाद 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: