Laxmi nishad 25 Jul 2024 कहानियाँ अन्य पत्थर हटाने का इनाम 172757 0 Hindi :: हिंदी
जोधपुर नामक एक छोटा सा गांव था ।गांव के बाहर एक रास्ता था । रास्ते के बीच में एक बढ़ा सा पत्थर पड़ा हुआ था । उस रास्ते से कई लोग गुजरते थे। उनमें से कई लोगों को उस पत्थर की ठोकर लगी । ठोकर लगने से कई लोग नीचे गिरे और कइयों को काफी चोट लगी । पर उनमें से किसी ने भी पत्थर रखने वाले को बुरा - भला कहते हुए आते - जाते थे ।
एक दिन उस रास्ते से एक गरीब किसान गुजर रहा था । उसको भी पत्थर की ठोकर लगने ही वाली थी, पर वह बच गया । उसने सोचा कि रोज न जाने कितने लोगों को इस पत्थर की ठोकर लगती होगी ? इस रास्ते से हटा देना चाहिए । फिर उसने जोर लगाकर पत्थर को हटाया और रास्ते के किनारे रख दिया । पत्थर के नीचे एक छोटा - सा गड्ढ़ा था । उसमें एक थैली रखी हुई थी । किसान ने वह उठा ली। उसमें एक चिट्ठी और कुछ रुपये थे। चिट्ठी में लिखा हुआ था - ' पत्थर हटाने का इनाम' ।
जब गांव के लोगो को इस बात का पता चला तो उन्हें अपने आलस्य पर खूब पछतावा हुआ और शर्म भी आई ।
सीख - परिश्रम और परोपकार का फल अच्छा होता हैं ।