Anjani pandey (sahab) 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद ####नारी काम करती है फिर भी ताने सुनती है 103438 0 Hindi :: हिंदी
बांध कर पीठ में बच्चे
काम करती नारी
दिन भर का काम
रात में पति से मार खाती नारी..
एक तरफ काम घर का
फिर बच्चो की जिम्मेदारी
जीने का उसका भी हक है
मत थोपो उस पर दुनियादारी..
इतना निष्ठुर कैसे हो मानव
हर नारी का सम्मान करो
जागो हे जन मानस तुम
सबक सिखाओ उनको तुम
जो नारी का अपमान करे..
अंजनी पांडेय (साहब)