Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

# कविता और कवि ...

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य 38764 0 Hindi :: हिंदी

# कविता और कवि ...

ये तो है ,
बिखरती चांदनी ,
गुनगुनाती रागनी ,
महकती बहती हवा ...!

किसी ने दर्द ,
किसी ने मरहम
किसी ने खुशी ,
किसी ने गम कहा ...!

कोई / कैसे
आखिर इसे ,
मन के आंचल में ,
समेटे कहां ...?

यह लिखी नहीं जाती ,
खुद-ब-खुद लिख जाती है ,
जरा गौर से देखो तो ,
हर जगह मिल जाती है ...!

मिलेगी तुम्हें ये ,
सारी कायनात के
जर्रे-जर्रे से लेकर ,
संसद से समाधि तक
और तो और ये ,
समाज की व्याधि तक ...!

मन की भावनाओं से ,
निकलती मचलती हुई ,
कविता वक्त के सांचे में ,
एक ढलती हुई मोम है ...!

सच वही कवि जो ,
लिखता निर्बाध गति से 
बोलते उसके शब्द ,
और रहता वो मौन है ...!

पर हां आजकल के ,
कविताओं में कविता कहां
होते कुछ लफ्ज़ और
अर्थ रहता सब गौण है ...!

ये तो है ,
उनमुक्त गगन का पंछी
इसे पिंजरे में ,
कैद करने वाले ,
हम कौन हैं ...?

इसे गद्यों , पद्यों ,
पंक्तियों और छंदों में ,
लिखकर अपने को कवि
कहने वाले हम कौन हैं ,
आखिर हम कौन हैं ...?

                 चिन्ता नेताम " मन "
                  डोंगरगांव (छ.ग.)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: