akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम आत्मनिर्भर भारत बनाने युवाशक्ति का प्रण 154539 0 Hindi :: हिंदी
*आत्मनिर्भर भारत *
आत्मनिर्भर भारत का सपना
सच करके दिखला देंगे ।
हम भारतवासी मिलकर
अपना जौहर दिखला देंगे ।।
जो सामान स्वदेशी होगा
वही सामान खरीदेंगे ।
और विदेशी सामानों को
बाय बाय हम कर देंगे ।।
अहिंसा के हम हैं पुजारी
हिंसा को जन्म नहीं देंगे ।
हम सब भारतवासी मिलकर
जय भारत की बोलेंगे ।।
देशद्रोही और गद्दारों को
उनकी औकात दिखा देंगे ।
देशभक्ति भारत से करने
का हम सबक सिखा देंगे ।।
आजादी अभिव्यक्ति की है ।
इसका हम पाठ पढ़ा देंगे
आजादी आतंकवाद की
नहीं है ये समझा देंगे ।।
गलत इरादे से सीमा पर
जो दुश्मन दस्तक देंगे ।
वीर सिपाही भारत के
सीमा से उन्हें भगा देंगे ।।
तीनों सेना के सैनिक
अपनी ताकत दिखला देंगे ।
भारत माता के बेटे
दुश्मन को धूल चटा देंगे ।।
ओलम्पिक खेलों में जीतकर
भारत की शान बढ़ा देंगे ।
पदक तालिका में भारत को
हम सम्मान दिला देंगे ।।
सुन्दर और स्वच्छ भारत को
विश्व पटल पर ला देंगे ।
विकसित और समृद्ध देश
भारत को शीघ्र बना देंगे ।।
युवा शक्ति भारत की कितनी
ज्ञानी है समझा देंगे ।
तकनीकी विज्ञान में
भारत की गहराई बता देंगे।।
मंगल चन्द्र पर युवा शक्ति
भारत की धाक जमा देंगे ।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
अन्तरिक्ष में फहरा देंगे ।।।
हम सब भारतवासी मिलकर
एक सूत्र अपना लेंगे ।
पूरे विश्व में हम भारत को
नम्बर एक बना देंगे ।।
आत्मनिर्भर भारत का सपना.........
रचियता---अखिलेश श्रीवास्तव
एडवोकेट जबलपुर
I am Advocate at jabalpur Madhaya Pradesh. I am interested in sahity and culture and also writing k...