Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

चूहदानी

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक चूहेदानी 74728 0 Hindi :: हिंदी

फंसाने को, हर जगह है दाना -पानी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
हर जगह, बिखरा कपट- कण।
पल-पल, क्षण- क्षण।
सेज हो, चाहे रण।
दिखती बटेर, निकलता फण।
हर सुंदर चीज, चाहती क़ुर्बानी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
हर चीज, लिपटी कपट में।
क्या है बाहर, क्या है पट में।
मुंह में क्या है, क्या है घट में।
चोर, उचक्के, भी हैं मठ में।
हर खाना चाहता, है बिरयानी।

यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
फंसाने को, हर जगह है दाना- पानी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
यहां, हर चीज ललचाती है।
रम़ूज से, बुलाती है।
पहले हंसाती, फिर फंसाती है।
फिर जीवन- भर, रुलाती है।
सिर पीट- पीट, लेता रवानी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
कमाल की है, यह चूहेदानी।
फंस गए, बड़े-बड़े संत, महात्मा, ज्ञानी।
पता नहीं कब, दब गई लासा कमानी।
मरने के बाद भी न, समझा असल कहानी।
धरी रह जाती, हर्जा होशियारी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।
फंसाने को, हर जगह है दाना-पानी।
यह दुनिया, बड़ी चूहेदानी।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: