Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आधुनिक शिक्षा

akhilesh Shrivastava 19 May 2026 कविताएँ समाजिक आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने बच्चों का बचपना समाप्त कर दिया 3219 0 Hindi :: हिंदी

*कविता*     

*आधुनिक शिक्षा*

आधुनिक शिक्षा के कारण
बच्चों का बचपन खो गया ।
ढाई साल में प्ले नर्सरी 
एडमीशन का चलन हो गया।।

बच्चों को किड्स प्ले में भेजकर
पेरेंट्स का फ्रीडम हो गया ।
खेलकूद बच्चों का छूटा
मासूमों को जेल हो गया।।

नंन्हें मुन्नों की निंदियां का
प्यारा प्यारा चैन छिन गया ।
मां -पापा के लाड़ प्यार का
सुबह का बसंत छिन गया ।।


दादा दादी ,नाना नानी की
गोदी का सुकून छिन गया।
बचपन की अठखेलियों का
बच्चों का अब  मजा.मिट गया ।

किड्स प्ले में आया के संग 
समय बिताना पड़ता है।
मजबूरी में हम बच्चों को
किड्स प्ले जाना पड़ता है।।

इस नवीन शिक्षा पद्धति ने
प्यारा बचपन छीन लिया।
हम कोमल पुष्पों को तुमने
क्यों बगिया से दूर किया ।।


चार वर्ष तक हम बच्चों को
अपना बचपन जी लेने दो।
मां पापा के साये में ही
हमको जीवन जीने दो ।।

यही प्रार्थना करते हैं हम
इन छोटे नन्हें हाथों से।
मत छीनो ये प्यारा बचपन
तुम अपने स्वार्थ इरादों से।।


रचियता :-----अखिलेश श्रीवास्तव एडवोकैट  जय नगर जबलपुर

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: