Rakshi 15 Feb 2025 कविताएँ समाजिक 24910 0 Hindi :: हिंदी
24
शिक्षा
आओ शिक्षा के दीप जलाएं
हम सब मिलकर पढ़े पढ़ाएं
अंधियारे को दूर भगाएं
हम सब मिलकर पढ़े और पढ़ाएं
एक भी बच्चा छूटने न पाए
शिक्षा की अब अलख जगाएं
माता पिता को मिलकर हम समझाएं
विद्यालय में नामांकन करवाएं
पढ़- लिख गरीबी को हम मिटाएं
आओ शिक्षा के दीप जलाएं
किताबों में मिलकर हम खो जाए
अज्ञानता को दूर भगाएं
परिवार को साक्षर हम बनाएं
आओ शिक्षा के दीप जलाएं
Rukhsar Parveen