Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अधिकार कर लो

Rambriksh Bahadurpuri 13 Nov 2024 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #kavi rambriksh Bahadurpuri #Adhikar per kavita #ambedkarnagar poetry#Shoshit per kavita 22727 0 Hindi :: हिंदी

अधिकार कर लो 

अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो,
अधिकार है अधिकार यह स्वीकार कर लो। 

यह भीख है,न दान,न प्रसाद है
न वाद ,न विवाद ,न जिहाद है

यदि चाहिए अधिकार तो हुंकार भर लो,
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो।  

छींनता है हर कोई अधिकार जो 
चाहता है खुद  सभी डकार जो

इन भक्षकों का सिंह सा शिकार कर लो,
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो।  

दीन हो या हीन या कि वर्ग शोषित 
अधिकार है सबका यहां न्यायोचित 

छीनने को हक खुद तैयार कर लो,
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो।  

मांगने से कब जो अधिकार पाया 
बस भिखारी सा ही सम्मान पाया 

एक ही आवाज से प्रहार कर लो, 
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो। 

कर्म से ही खुद का खुद इतिहास रच 
तू भागता है क्यों आगे पांव रख 

है सहारा और कुछ न याद कर लो,
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो। 

शोषण है न कम किसी भी जंग से 
न है आजादी यह किसी भी अंग से 

जीत कर यह लो यह जंग हाहाकार कर दो, 
अधिकार से अधिकार पर अधिकार कर लो। 


          रचनाकार 
      रामबृक्ष बहादुरपुरी 
   अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: