Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अनकहे ख्याल

Brahamin sudhanshu "SUDH" 08 Feb 2025 कविताएँ दुःखद #love #lovelife #loveforever #sadness #sad #sadlife #emotions #heartbroken #broken #sadshayari #lovepoem #kavita #loveyou 22669 0 Hindi :: हिंदी

सर्दियों का मौसम और कोहरे का नजारा 
चाय के दो कप हैं और इसमें है इंतजार तुम्हारा

फुर्सत जब तुम दुनिया से पाओगी
फिर तुम आओगी मुझे गले लगाओगी


और हम फिर लंबी बातें करेंगे
सुख और दुख सारे एक दूसरे से कहेंगे


तुम्हारी सारी बातें मैं ध्यान से सुनूंगा
हर तकलीफ को तुम्हारी तुमसे दूर करूंगा

तुम्हे अपनी उल्टी सीधी हरकते दिखाऊंगा
चेहरे पर फिर तुम्हारे एक हसी लाऊंगा

हंसते हंसते तुम मेरी मोहब्बत महसूस करोगी
देख कर मेरी आंखो में मुझसे कहोगी

सुनो, तुम न ऐसे ही हमेशा रहना
पास हो मेरे तो मेरे ही रहना

कभी जो छोड़ कर जाओगे तो रो दूंगी
मैं तुम्हे फिर हमेशा के लिए खो दूंगी

और फिर मैं तुम्हे टोकूंगा, तुम्हे बोलने से रोकूंगा

ऐसा भी कभी होता है क्या
छोड़ कर खुद को भी कोई जाता है क्या

अच्छा मगर मैं जब जाऊंगी तो क्या रोकोगे मुझे
गलत हुई अगर कभी तो क्या टोकोगे मुझे

और कोई मेरी जिंदगी में आया अगर
तो क्या तुम मुझे भूल पाओगे सुध


सवाल सुन कर उसके मैं डर गया,
इन ख्यालों में भी मै बेमौत मर गया।


अब कोई मेरे मन में ख्याल नही है,
इसीलिए तुम्हारे जाने का भी अब सवाल नही है।



©ब्राह्मण सुधांशु sudh✍️

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: