Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 44783 0 Hindi :: हिंदी
//... अंतर्द्वंद ...//
--------- --------- ---------
मन की भट्टी , तपती भावनाएं ,
देती यातनाएं मुझे मेरी ही कामनाएं ...!
देखता हूं प्रेम से ,
जब तुम्हारी ओर मैं
दरिया के उस पार ,
खड़ी हो शमशान में ...!
असंभव है अब मिलन ,
दिन जो है ढल गया
स्याह काली रात में,
भटकती हैं आत्माएं ...!
मन की भट्टी , तपती भावनाएं
देती यातनाएं मुझे , मेरी ही कामनाएं ...!
जिस्म किसी और का ,
चाहत किसी और से
जरूरत कोई पूरी करे ,
जरूरत किसी और का ...!
कैसा वक्त , कैसा अंधकार ,
बीच मझधार खोई पतवार
जीत /हार जाता हूं खुद से ,
कैसी हैं ये विडम्बनाएं ...!
मन की भट्ठी ,तपती भावनाएं
देती यातनाएं मुझे मेरी ही कामनाएं...!
मृग-तृष्णा के रेगिस्तान में ,
असहाय चला जाता हूं
दुनिया के इस मेले में ,
खुद को अकेला पाता हूं ...!
रंजिश नहीं किसी और से ,
खुद से लड़ा जाता हूं
मन का मौसम है पतझड़ ,
गमों की आंधियां ,बढ़ रही हैं विपदाएं ...!
मन की भठ्ठी और तपती भावनाएं
देती यातनाएं मुझे मेरी ही कामनाएं...!
कब तक चलेगी,कहां रुकेगी ,
यहां किसे है खबर
बस चली जा रही है ,
नहीं है कोई रहबर ...!
सोचता हूं इस राह में ,
और कब तक चलना है
ना कोई ठौर ना ठिकाना ,
बस नोंच रहीं तन्हाएं....!
मन की भट्टी और तपती भावनाएं ,
देती यातनाएं मुझे मेरी ही कामनाएं...!
चिन्ता नेताम "मन"
नगर पंचायत डोंगरगांव ( छ. ग.)